फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Amit Shah in Orai: Amit Shah said BJP will win more than 300 seats in UP

Amit Shah in Orai: अमित शाह बोले यूपी में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी, सपा बसपा पर बोला हमला

Sun, 26 Dec 2021 03:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Dec 2021 03:18 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव के लिए मिशन बुंदेलखंड को धार देने के लिए आज उरई पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताया। 

विज्ञापन
Amit Shah in Orai: Amit Shah said BJP will win more than 300 seats in UP
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन के उरई में रविवार को गृहमंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव के लिए मिशन बुंदेलखंड को धार देने पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। वहीं उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा भाजपा की सरकार में यूपी में विकास हुआ है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं। केंद्रीय गृह मंत्री का करीब सवा घंटे का कार्यक्रम है, जनसभा को संबोधित करने के साथ भाजपा की जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


उरई के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को लेकर आयोजित रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकाप्टर करीब पौने तीन बजे उतरा। यहां पर भाजपा नेताओं और अफसरों ने उनका स्वागत किया और फिर वह मंच के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन में यह उनकी पहली रैली है, जिसे लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि बुंदेलखंड के अति पिछड़े जिले के लिए वह कोई घोषणा कर सकते हैं। जिले में औद्योगिक विकास न होने से सबसे अधिक बेरोजगारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed