फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aman became the best rover, honored by the President for the second time

Jalaun News: अमन बने सर्वश्रेष्ठ रोवर, राष्ट्रपति से दूसरी बार सम्मानित

Wed, 03 Sep 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aman became the best rover, honored by the President for the second time
फोटो-21-अमन गुप्ता। स्रोत-परिजन
जालौन। नगर के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी अमन गुप्ता को स्काउट्स एवं गाइड्स में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ रोवर का खिताब मिला है। इस उपलब्धि के कारण उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है। 2010 में भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ रोवर के लिए राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश में स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से 19 रोवर्स को चुना गया था। इसमें झांसी मंडल से सिर्फ अमन गुप्ता का नाम शामिल था। इन्हें यह खिताब मिला। पिछले दिनों नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित हुए समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर हैं। अमन को वर्ष 2010 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन

अमन वर्तमान में भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी हैं और केंद्र सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के रूप में झांसी में तैनात हैं। उनके जिम्मे झांसी के साथ जालौन, ललितपुर और महोबा जिले का प्रभार भी है। अमन की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवारजन बल्कि नगरवासी भी गदगद हैं। उनके पिता हरिश्चंद्र गुप्ता ने कहा कि अमन ने मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed