{"_id":"60ec71058ebc3e026f4c59c3","slug":"along-with-giving-oxygen-trees-also-give-happiness-to-the-mind-orai-news-knp639794725","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन देने के साथ मन को खुशी भी देते हैं पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन देने के साथ मन को खुशी भी देते हैं पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। भारत गैस की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आटा स्थित अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय और बीएमटी इंटर कॉलेज में फल और छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. राकेश द्विवेदी ने कहा कि पौधे मानुष से बहुत कुछ कहते हैं पर हर कोई उनके भावों भरी भाषा को नहीं समझ पाता। वृक्ष निस्वार्थ भाव के साथ धरती में अपना योगदान करते हैं। इनकी निकटता मनुष्यों का तनाव दूर करती है।
प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र पाठक ने कहा कि हरियाली के बिना जीवन नीरस है। पौधे ऑक्सीजन के प्रमुख स्रोत हैं, इसलिए इनके रखरखाव पर गंभीरता के साथ ध्यान देने की आवश्यकता है। अनूप तिवारी, संजीव तिवारी ने कहा कि स्वच्छ जीवन ही मन में प्रसन्नता लाकर जीवन जीने की ऊर्जा देता है। महाविद्यालय परिसर में फल और छायादार वृक्षों के दर्जन भर से अधिक पौधे रोपे गए।
पहला पौधा बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की टॉपर रही वर्षा सिंह ने रोपा। इस दौरान क्रमांक शुक्ला, आनंद कुमार, अभिषेक रिछारिया, रामू श्रीवास, विशाल गुप्ता, धनसिंह, ऋषभ शुक्ला, रागनी भी मौजूद रहे।