{"_id":"68f14472459c9ceaa80c8ada","slug":"allegations-of-exploitation-of-teachers-in-the-name-of-social-audit-orai-news-c-224-1-ori1005-135857-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सोशल ऑडिट के नाम पर शिक्षकों का शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सोशल ऑडिट के नाम पर शिक्षकों का शोषण का आरोप
विज्ञापन
उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विद्या सागर मिश्र एवं जिला मंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में गुरुवार को बीएसए चंद्रप्रकाश और वित्त लेखा अधिकारी अजित कुमार द्विवेदी से मिला। बताया कि सोशल ऑडिट के नाम पर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है, शिक्षकों से अमर्यादित भाषा बोली जा रही है।
उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि 100-100 पेजों की फोटोकॉपी कराई जा रही है। शिक्षक विद्यालय के सभी जरूरी दस्तावेज दूरदराज के गांव से फोटोकॉपी के लिए दुकान पर ले जा रहे हैं। कोई अभिलेख गुम हो गए तो कौन जिम्मेदार होगा।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि विभाग से सोशल ऑडिट करने वालों की सूची जारी हो और निश्चित बिंदु बताकर बीआरसी बुलाकर आडिट हो। साथ ही बीईओ कोंच की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्कूल में मौजूद शिक्षकों को गैरहाजिर किया जा रहा है। शिक्षकों का मेडिकल अवकाश रिजेक्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल ने लेखा कार्यालय की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि चयन वेतन स्वीकृत के बाद एरियर में आकलन मांग कर रिजेक्ट किए जा रहे हैं। बीएसए ने आश्वस्त किया कि ऑडिट वाली टीम से वार्ता कर सकारात्मक हल निकाला जाएगा। बीईओ कोंच की जांच की जाएगी। अन्य समस्याएं भी निपटाई जाएगी। इस दौरान नागेंद्र सिंह, लालजी पाठक, महेंद्र वर्मा, निर्दोष द्विवेदी, दिनेश निरंजन, अभिषेक निरंजन, दीपक पटेरिया, अमित सेंगर, अरुण निरंजन, सौरभ गुप्ता, गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, आशीष द्विवेदी, विवेक अवस्थी, वैभव शुक्ला आदि रहे।