फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   All-round development of the entire city will be done: Municipal President

पूरे नगर का कराएंगे सर्वांगीण विकास : पालिकाध्यक्ष

Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
All-round development of the entire city will be done: Municipal President
कोंच। पालिका बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें 100 से ज्यादा कार्यों के प्रस्ताव आए। वित्तीय वर्ष 2023-24 का करीब छह लाख के फायदे का सालाना बजट सर्वसम्मति से पास हो गया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि सभासद अपने वार्डों में खूब काम कराएं, वार्ड में जितना विकास होगा, उतना ही सभासद का नाम भी होगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि बोर्ड की समन्वित जिम्मेदारी है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वार्डों में बढि़या काम कराएं और कोंच को आदर्श नगरपालिका बनाएं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सदन को भरोसा दिया कि बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर समूचे नगर का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। पालिका बोर्ड की पहली बैठक में नाला नालियों सड़क पुल आदि की निरंतर मरम्मत के लिए एक निर्माण टोली की स्थापना, गोशाला के रखरखाव, कस्तूरबा स्कूल में विभिन्न निर्माण कार्यों पर विचार के लिए प्रस्ताव लाए गए। साफ सफाई, स्वच्छ भारत मिशन, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, नालों खासतौर पर मलंगा की सफाई, जलापूर्ति आदि की मुकम्मल व्यवस्था पर विचार के लिए प्रस्ताव पटल पर रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सभासद अनिल वर्मा ने पालिकाध्यक्ष को एक लाख के वित्तीय पावर प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। इस पर उन्हें वित्तीय अधिकार मिल गए। वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया। इसमें 47 करोड़ 79 लाख 20 हजार 995 रुपये विभिन्न स्रोतों से आय और 47 करोड़ 73 लाख 30 हजार विभिन्न मदों में व्यय यानी 5 लाख 90 हजार 995 रुपये बचत का बजट प्रस्ताव पास कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने बोर्ड बैठक से पूर्व में किए गए भुगतानों का ब्योरा ईओ पवन किशोर मौर्या से मांगा। ईओ ने इसके लिए बोर्ड से समय मांगा।

इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीशंकर निरंजन, आरआई सुनील यादव, सभासद महेंद्र कुशवाहा, मीरा तिवारी, सीमा यादव, खुशबू जाटव, शकील अंसारी, ममता, सीमा, अनिल वर्मा, रघुवीर कुशवाहा, मनोज गुप्ता मोर, विनोद सोनी, शादाब अंसारी, अमित यादव, शाहीन बेगम, नंदिनी कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, वेद प्रकाश दुवे, मनोज इकाड़या, लता राजे, आजाद सिद्दीकी, माधवेंद्र यादव, विक्रम सिंह तोमर, शमसुद्दीन मंसूरी, रविकांत कुशवाहा, नजराना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed