फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Alert administration, cut off on highway

चेता प्रशासन, हाईवे पर बंद कराया कट

Thu, 25 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Alert administration, cut off on highway
कानपुर झांसी हाईवे पर चमारी नाले के पास डिवाइडर पर कट बंद किया गया - फोटो : ORAI
आटा। नेशनल हाईवे पर चमारी नाला के पास हादसों का कारण बने अवैध कट की खबरों को संज्ञान में लेते हुए एनएचआई की टीम ने इसे बंद करा दिया है। पिछले कई दिनों से अमर उजाला ने हाईवे अभियान चलाकर इस अवैध कट की खराबों को प्रकाशित किया था। खबरों के प्रकाशन के बाद एनएचआई के अधिकारियों की नींद टूटी और बुधवार को टीम ने इस अवैध कट को बंद करा दिया है। इससे स्थानीय लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। लोगों का कहना है कि इस अवैध कट के बंद होने से यहां होने वाले हादसों में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे के चमारी नाला के पास डिवाइडर पर एक बड़ा अवैध कट था। इससे वाहन सवार इस अवैध कट से एक ओर से दूसरी ओर पहुंच जाते थे। अवैध कट की वजह से यहां कई हादसे हो चुके है, लेकिन फिर भी जिम्मेदारों की अनदेखी से इस अवैध कट को बंद नहीं कराया गया। बता दें कि इस अवैध कट से वाहन सवार अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरी तरफ आ जाते थे। इससे हादसे होने की आशंका रहती थी। हाईवे की इस प्रमुख समस्याओं को अमर उजाला ने लगातार 18 व 20 फरवरी के अंक में उजागर किया।
विज्ञापन

खबरों को संज्ञान में लेने के बाद एनएचआई के अधिकारी चेते और बुधवार को चमारी नाला के पास बने अवैध कट को बंद करवा। साथ ही डिवाइडर पर दोनों तरफ सीमेंट के पत्थर भी रखवा दिए। इससे अब यहां से वाहन नहीं निकल पाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस अवैध कट को बंद कराने के लिए शिकायतें कर चुके है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद इसे बंद करा दिया गया है। उम्मीद जताई कि अब यहां हादसे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआई ने न सिर्फ हाईवे के अवैध कट को बंद कराया, बल्कि डिवाडर पर संकेतक चिह्न भी लगवाए। वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। इन संकेतकों में दो पहिया व चार पहिया वाहनों चालकों को लिए जागरुकता संदेश लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed