फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Akhilesh speaks whatever voice comes from Deoband: Swatantradev

देवबंद से जो आवाज आती, वही अखिलेश बोलते हैं: स्वतंत्रदेव

Sat, 30 Nov 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 30 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh speaks whatever voice comes from Deoband: Swatantradev
उरई/कोंच। जो देवबंद से आवाज आती, वहीं अखिलेश यादव बोलते हैं। जब सपा सरकार थी तब भर्तियों में मंत्री अपनी सूची भेजते थे। उन्हीं सूचियों से लोग नौकरी पा जाते थे। प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तब मुसलमान दामाद के रूप में सरकार चलाते थे। यह बात जिले के दौरे पर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। सबका साथ सबका विकास पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करते समय उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब सपा का शासन आता है, तो कोई मुसलमान यादव को पीट देता है तो रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं होती है, उन्हीं का आतंक रहता है, इसीलिए वह सत्ता में वापस नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 के पहले राज्य की क्या स्थिति थी। पिछली सरकार गुंडों को महत्व देती थी, सिमी और जिन्ना की वकालत करने वालों को महत्व देते थे, जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से करते थे, वह सत्ता में रहे हो या न रहे हो उन्होंने हमेशा जो समाज को तोड़ने का काम किया। उनका वह सम्मान करते हैं, इसीलिए जनता ने उन्हें नकार दिया, उप चुनाव में नकार दिया है, आगे भी 2027 में नकार देगी, उनको यही करना है, जब जब वह सत्ता में आए हैं, उन्होंने गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा भ्रष्टाचार और लूट व परिवार और वंशवाद की पार्टी है। कहा कि भाजपा एक मिशन के लिए काम करती है, राजनीति उसका व्यापार नहीं है, एक गरीब को अपने पैरों पर खड़ा करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है।
कहा करोड़ों लोगों का पक्का मकान बन सके, शौचालय हो और पात्र को नौकरी मिले। सपा शासन में सूची जाती थीं। लेकिन हमारी सरकार में कोई सूची नहीं जा रही, आज दुनिया के लोग रोजगार पा रहे हैं। संभल की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि यह आपस में लड़े हैं, एक तरह का वर्चस्व की लड़ाई है, उसमें कहीं हिंदू भी नहीं है, उसमें शासन प्रशासन नहीं था, वह तो रोकने गए थे, कि लोग आपस में लड़ाई न करे, लेकिन अखिलेश यादव, वही काम कर रहे हैं जो देवबंद से आवाज आ रही है।

इस दौरान माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रदीप धनौरा, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि उरई विजय चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन, रानी देवी, संजीव उपाध्याय, मनोज राजपूत, रामेंद्र सिंह, जगदीश तिवारी, हरेंद्र सिंह, उदयन पालीवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed