फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ajnari bridge was closed by erecting a wall, made a parallel road

Jalaun News: दीवार खड़ी कर बंद किया अजनारी पुल, बनाया समानांतर मार्ग

Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ajnari bridge was closed by erecting a wall, made a parallel road
मुहम्मदाबाद। उरई-कोटरा मार्ग पर अजनारी गांव के पास बने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर अनहोनी की आशंकाओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यातायात व्यवस्था ठीक करने को पुल के समानांतर अस्थाई मार्ग बनाया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अंतर्गत आने वाला अजनारी गांव के पास स्थित पुल में पिछली 22 मार्च को गड्ढ़ा होने से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका अफसरों ने सर्वे कर पुल की जर्जरता का आकलन किया था। विभाग द्वारा पुल से दो पहिया वाहनों के गुजरने के लिए जगह छोड़ी गई है। पुल के दोनों ओर पक्की दीवार खड़ी कर बड़े वाहनों के गुजरने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के अवर अभियंता इंदल यादव ने बताया कि पुल की हालत जर्जर है, इसकी मरम्मतीकरण में कुछ समय लगेगा। तब तक पुल के पास से ही एक अस्थायी मार्ग तैयार किया गया है। जिससे वाहनों का आवागमन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल की मरम्मतीकरण पर होने वाले व्यय का इस्टीमेट नए वित्तीय वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में नई दरों पर तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed