फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Again encroach on the two dozen shops invoice

दोबारा अतिक्रमण पर दो दर्जन दुकानों का चालान

Sun, 29 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 29 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Again encroach on the two dozen shops invoice
अतिक्रमणकारियों का चालान काटती पुलिसॉ - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अतिक्रमण हटवाने के बाद दुकानदारों द्वारा पुन: अतिक्रमण करने पर पुलिस ने रविवार को अचानक बाजार में आकर लगभग दो दर्जन दुकानदारों के चालान काटे। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा नगर में उपजिलाधिकारी माईन उल इस्लाम के नेतृत्व में व पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह की
विज्ञापन


उपस्थिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया। इस पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर एसआई सलमान अली, एसएसआई शरद यादव ने पुलिस बल के साथ रविवार की दोपहर अचानक बाजार में आकर पुन: अतिक्रमण किए लगभग दो दर्जन दुकानदारों का चालान काट कर उन्हें हिदायत दी कि
विज्ञापन


भविष्य में कभी भी अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ  एफआईआर कराई जाएगी।    प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमण किए दुकानदारों में अफ रा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, प्रशासन की इस कार्यवाही पर नगर के समाजसेवी उदयभान वर्मा, पुष्पेंद्र दूरबार, मोंटू मिश्रा, शिवम यादव, हर्षित यादव, मानवेंद्र सिंह गुर्जर, शिवेंद्र सिंह चौहान, कपिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंगर, हिमांशु, रामगणेश पारासर ने प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन इसी तहर बाजार में आकर अतिक्रमण किए हुए लोगों पर कार्यवाही करें तो हमें भविष्य में अतिक्रमण का सामना नहीं करना पड़ेगा।


अतिक्रमण हटाया गया
रविवार को भी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने सड़क किनारे के अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन से हटवा दिए। अभियान से अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।  नायब तहसीलदार रामशंकर सिंह, उप निरीक्षक रमेश सिंह, सफाई निरीक्षक विपिन सिंह की मौजूदगी में टीम ने हाईवे किनारे एमएसवी इंटर कालेज से मुन्ना फुल पावर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ के अवैध कब्जे हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed