फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After Weathering attack aphids

मौसम की मार के बाद अब माहू का हमला

Wed, 24 Feb 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 24 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
After Weathering attack aphids
किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ओला और वर्षा ने
विज्ञापन
तोड़ा। इसके बाद सूखे नें फसल तबाह कर दी। इसके बाद लगातार मौसम के उतार चढ़ाव से रही सही फसल को बचाने का भी संकट खड़ा हो गया है। अचानक गर्मी होने से माहू नाम के कीट ने समय से पहले ही फसल पर हमला बोल दिया है। इससे खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही

है। संपन्न किसान कीटों के प्रभाव को कम करने के लिए दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। गरीब किसान भगवान के भरोसे हैं। गौरतलब हो कि बुंदेलखंड का किसान दैवी आपदाओं के दंश से बुरी तरह प्रभावित है। पहले सूखा का कहर और फिर ओला व अतिवृष्टि से फसलों की तबाही ने किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया, इसके बाद फिर सूखे का दौर है।

इससे खरीफ की फसल तो चौपट हो ही गई थी, रबी पर भी सूखे का असर साफ दिख रहा है। किसानों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती दिख रही। मौसम बदलने से कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। इससे किसानों के लिए फसल को बचाना फिर चुनौती बन गया है। मटर, मसूर, चना और सरसों की फसलें माहू एवं अन्य कीटों के हमले से बुरी तरह प्रभावित हो

रहीं हैं। किसान राजन सिंह, सुभाष परमार, बद्रीप्रसाद ने बताया कि माहू कीट के प्रकोप से उनके खेतों में खड़ी धनिया की फसल बर्बाद हो रही है। निस्वापुर निवासी विजय का कहना है कि कीटों कसे बचाव के उपाय आम किसान नहीं कर पा रहा है। एक ओर किसान परेशान है तो वहीं, माहू का असर खेतों से लेकर सड़क पर भी देखने को मिल रहा है। राहगीरों को

चलना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बगैर हेलमेट केे बाइक चलाने वालों को हो रही है। किसानों का कहना है कि कीटों केे प्रकोप से बचाव को कृषि विभाग मुफ्त में कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराए। इससे कम से कम गरीब किसानों की थोड़ी बहुत फसल का बचाव तो किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed