{"_id":"69cd6ab36e822343450e00e4","slug":"after-a-domestic-dispute-a-woman-hanged-herself-and-committed-suicide-orai-news-c-224-1-ori1005-142388-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
फोटो - 23 मृतका संतोषी की फाइल फोटो।
उरई। पति से विवाद के बाद पत्नी का शव कमरे में लगे हुक से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने बेटियों की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर चौरासी बस्ती निवासी नीतीश वाल्मीकि की पत्नी संतोषी (28) का शव मंगलवार की रात फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर संतोषी ने बेटियों को पीट दिया था। नीतीश जब मजदूरी करके घर पहुंचा तो उसे बेटियों के साथ मारपीट की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पत्नी को बुरा भला कह दिया तो दोनों में कहासुनी होती रही।
कहासुनी के बाद नीतीश खाना खाकर सो गया और संतोषी भी वहीं सो गई। रात में संतोषी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंचे कदौरा थाना क्षेत्र के करमचंदपुर गांव निवासी के भाई राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।