फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a dispute with the officers, the accountants boycotted work

Jalaun News: अधिकारियों से तकरार के बाद लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 06 Aug 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with the officers, the accountants boycotted work
कालपी। राहत सामग्री वितरण के दौरान रविवार को अधिकारियों और लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष के बीच हुई अमर्यादित बातचीत के विरोध में मंगलवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इस कदम से न केवल आम कामकाज प्रभावित हुआ, बल्कि आपदा राहत कार्य भी ठप हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को ही लेखपाल संघ ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को बड़ी संख्या में लेखपाल तहसील परिसर में इकट्ठा हुए और संघ के अध्यक्ष जयवीर सिंह की अगुआई में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अतुल कुमार और तहसीलदार अभिनव तिवारी ने लेखपालों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लंबी वार्ता के बाद लेखपाल एसडीएम मनोज कुमार सिंह से चर्चा करने पर सहमत हो गए। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि अधिकारी द्वारा गलती स्वीकार कर लिए जाने और मांगे मान लिए जाने के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed