फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After 18 hours, the body of a young man drowned in the drain was found

18 घंटे बाद नाले में डूबे युवक का शव मिला

Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
After 18 hours, the body of a young man drowned in the drain was found
सिरसाकलार (जालौन)। मलंगा नाले में डूबे युवक का शव 18 घंटे बाद मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर निवासी रामहेत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मानवेंद्र सिंह बुधवार दोपहर दोस्त गोपाल के साथ मलंगा नाले पर बने रपटा पर नहाने गया था। करीब दो बजे पानी के तेज बहाव के चलते मानवेंद्र बह गया था।
ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे सीओ व एसडीएम ने एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों की टीम के साथ डूबे युवक की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला था। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे रपटा से 100 मीटर आगे मानवेंद्र का शव पानी में मिल गया।
विज्ञापन

तीन पर पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि बीती सात अगस्त को उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ राकी जाटव निवासी बदनपुरा थाना गोहन व दो अन्य लोगों ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर में लगी बैटरी चोरी
उरई। कालपी क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी योगेश ने कुठौंद पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में लगे टावर से बीती 5 अगस्त की देर रात चोरों ने 24 सेल से 22 सेल चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
शराब संग दो पकड़े
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह ने गोलू वर्मा के पास पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। आटा थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने अकोढ़ी संदी रोड तिराहा से लल्लूराम कंजड़ के पास दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। दोनों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई। (संवाद)

दो सटोरिये व एक तमंचा संग गिरफ्तार
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया से उपनिरीक्षक दिव्यप्रकाश तिवारी ने रामहेतू अहिरवार, जितेंद्र अहिरवार दोनों निवासी राजेंद्र नगर को पकडक़र दस सट्टा पर्ची, दो पेन कापी व 2650 रुपये बरामद किए। वहीं डकोर थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मोहम्मदाबाद गांव से चंद्रपाल प्रजापति निवासी मोहम्मदाबाद डकोर को पकडक़र एक 315 बोर का तमंचा दो कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed