फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Advocates on strike wearing red band

लाल पट्टी बांधकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Tue, 17 Mar 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates on strike wearing red band
उरई में लाल पट्टी बांधकर विरोध जताते अधिवक्ता - फोटो : ORAI
उरई/माधौगढ़। प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध एवं अधिवक्ताओं के सीओपी नंबर मान्य न किए जाने के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बार संघ अध्यक्ष नरसिंह दास गुप्ता एवं महासचिव सुधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लाल पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। महासचिव ने बताया कि सीओपी और कल्याण निधि के पैसे का भुगतान समेत दो सूत्रीमांगों पर प्रदर्शन किया गया है। अब 23 मार्च इसके बाद 30 मार्च को फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र वेद, युसुफ इश्तियाक, लाजपत राय सक्सेना, धीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र यादव, आशीष शाक्य, इंद्रपाल राजपूत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, बारसंघ अध्यक्ष जितवार सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने हाथ में लाल पट्टी बांधकर विरोध जताया। बारसंघ अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने अधिवक्ताओं के हित में योजनाएं प्रारंभ करने के लिए प्रतिवर्ष 40 करोड़ की धनराशि मुहैया कराती थी। वर्तमान सरकार तीन वर्ष से बंद किए है। लाइब्रेरी के लिए पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष, वकीलों की मेडीक्लेम पालिसी जारी की जाए। वही अधिवक्ता टिन शेड के नीचे बैठकर कार्य करते है। सभी अधिवक्ता 16 मार्च को हाथ में लाल पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान काली प्रसाद राठौर, प्रभूदयाल चतुर्वेदी, अंकित सोनी, विपिन कुमार सिंह, राजकुमार, संजय सिंह, सूर्यकुमार सक्सेना, राघवेंद्र व्यास, श्यामू सेंगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह निषाद के नेतृत्व में वकील बार भवन में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। अधिवक्ता एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायालयों न्यायिक कार्यों से विरत रहें। इस दौरान राजेंद्र तिवारी, अपूर्व शरद श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, जयवीर यादव, राकेश द्विवेदी, दिनेश बाबू श्रीवास्तव, इकबाल अहमद, सलीम अंसारी, रविंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।

माधोगढ़ में विरोध जताते वकील

माधोगढ़ में विरोध जताते वकील- फोटो : ORAI

कालपी में  लाल पट्टी बांधकर विरोध जताते वकील

कालपी में लाल पट्टी बांधकर विरोध जताते वकील- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed