{"_id":"663bcb19be3630167a0d86c5","slug":"ado-reached-kuthunda-elders-assured-of-solving-problems-orai-news-c-224-1-ka11004-114472-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कुठौंदा बुजुर्ग पहुंचे एडीओ, समस्याओं के निदान का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कुठौंदा बुजुर्ग पहुंचे एडीओ, समस्याओं के निदान का भरोसा
विज्ञापन
जालौन। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत ने गांव में पहुंचकर समस्याओं को देखा और उनके निस्तारण के निर्देश ग्राम प्रधान को दिए।
कुठौंदा बुजुर्ग में समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेकर बीडीओ प्रशांत कुमार के निर्देश पर एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह बुधवार को गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने शौचालय में पानी की समस्या की शिकायत पर वह गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
प्रधान पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में पानी की आपूर्ति के लिए बोर करा दिया है, एडीओ पंचायत ने अतिशीघ्र बिजली का कनेक्शन कराकर सबमर्सिबल पंप डालने और पानी की आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश प्रधान को दिए हैं।
ग्रामीणों की तालाब तक नाला की सफाई कराने की शिकायत पर एडीओ पंचायत ने तीन दिन में जेसीबी मशीन लगाकर नाला की सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि बारिश के मौसम में गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो सके। इस दौरान मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी किरन रावत, ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, नीरज सिंह, मानवेंद्र सिंह, रामू सिंह आदि मौजूद रहे।