Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Administration raids ARTO office, four suspects arrested

Jalaun News: एआरटीओ कार्यालय पर प्रशासन का छापा, चार संदिग्ध पकड़े

Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Administration raids ARTO office, four suspects arrested
उरई। एआरटीओ कार्यालय में दलाली और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को छापा मारा। चार संदिग्ध पकड़े। हालांकि दलाली में कर्मचारियों की संलिप्तता को लेकर उजागर हुई बात पर प्रशासन ने अभी कोई कदम नहीं उठाया है। इस कार्रवाई से दलालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


अमर उजाला में 21 नवंबर के अंक में प्रकाशित टीम के स्टिंग में एआरटीओ कार्यालय में दलाली का प्रकरण प्रकाश में आया था। इसमें लाइसेंस, फिटनेस और ट्रांसफर को लेकर जब एजेंटों से ऑन रिकार्डिंग बात की गई तो उन्होंने अतिरिक्त शुल्क लेने की वजह विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी देने की बात कही थी। जो वे शुल्क लेते हैं, वह निर्धारित शुल्क कई गुना था।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन में खलबली मची। दलालों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए गोपनीय टीम बनाई और मंगलवार को एडीएम विशाल यादव के नेतृत्व में छापा मारा। इस दौरान वहां संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से आने का कारण पूछा। इस दौरान चार लोगों की मौजूदगी संदिग्ध दिखी। टीम ने उन्हें पकड़ लिया। दलाली में संलिप्त होने पर पकड़े गए नीरज कुमार पाटकार, शिवनाथ सिंह, भैसोल एवं नरेंद्र प्रताप पर कार्रवाई के निर्देश किए। सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, सीओ सिटी गिरिजा शंकर त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम विशाल यादव ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर लोगों से आने का कारण पूछा। इस दौरान चार लोग संदिग्ध मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ को इस मामले में विधिक कार्रवाई के लिए कहा गया है।





दलाली, भ्रष्टाचारी मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। एआरटीओ कार्यालय में निगरानी बढ़ाने और प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर संदिग्ध लोगों के घूमने पर रोक लगाने व कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है।-राजेश कुमार पांडेय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed