फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Activists gather for MLC elections: Manvendra

एमएलसी चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुटें : मानवेंद्र

Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Activists gather for MLC elections: Manvendra
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मानवेंद्र सिंह - फोटो : ORAI
जालौन। आगामी पंचायत व एमएलसी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक प्रत्याशियों की जीत के लिए लोगों को तैयार करें। जिला पंचायत चुनाव पार्टी अपने सिंबल से लड़ेगी। इसके लिए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। यह बात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से कही।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की एक कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर उर्फ बनाजी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि चौहान ने कहा कि एमएलसी चुनावों के साथ ही जिला पंचायत चुनाव व पंचायत चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। ताकि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जीत दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए एकजुट होकर बूथ स्तर तक लोगों को पार्टी की नीतियों व कार्यों को लोगों को बताएं। सभी लोग आपसी बैर भाव भुलाकर पार्टी हित में एकजुट हो जाएं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आम जनता के हित में कार्य कर रही है। पार्टी की नीतियां आम जनता के हित में हैं। इसकी जानकारी न होने के चलते लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। इसके लिए लोगों को जानकारी देने के साथ ही उनके हित की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, सुदामा दीक्षित, अन्नू शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, अन्नू शर्मा, सोनू चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed