फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken against *Lekhpals* if negligence is found: SDM.

लापरवाही मिली तो लेखपालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

Wed, 23 Sep 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against *Lekhpals* if negligence is found: SDM.
कालपी। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। लंबित मामलों पर एसडीएम ने संबंधित लेखपालों से जवाब-तलब किया और बिना कारण काम लंबित मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा कि शिकायतों की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर आख्या लगाई जाए। फर्जी शिकायत मिलने पर उसका भी सत्यापन किया जाए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में बिना किसी उचित कारण के कार्य लंबित पाया जाएगा, संबंधित लेखपाल की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार शिरीष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला, प्रिंस राजपूत सहित सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed