फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused with six-year-old innocent, accused arrested

छह साल के मासूम संग कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accused with six-year-old innocent, accused arrested
कोंच (जालौन) छह साल के बच्चे के साथ पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया। बच्चे की बिगड़ी हालत देख परिजनों ने उससे पूरी बात पूछी, इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सीओ विजय आनंद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक मोहल्ले में अनुसूचित जाति का एक छह वर्षीय मासूम बच्चा बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक धर्मेंद्र (18) वहां आया और बच्चे को बहलाफुसला कर अपने घर में ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ गलत हरकत कर दी। परिजनों के मुताबिक करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रखने के बाद आरोपी ने बच्चे को बीस का नोट देकर खामोश रहने को कहा। खून से लथपथ जब बच्चा किसी तरह घर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस पर घरवालों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को बुधवार की देर रात ही पकड़ भी लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुकर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट व एससी/ एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि तीन दिन पहले भी 6 साल के ही एक अन्य मासूम के परिजनों ने दो किशोरों पर बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला संदिग्ध बता कर परिजनों को टरका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed