फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of raping a minor arrested and sent to jail

Jalaun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 07 Aug 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested and sent to jail
कोंच। किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पहले भी इसी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद उस पर दोबारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैंदोली निवासी रोहित को मंडी चौकी प्रभारी एसआई नितिश कुमार और एसआई भीष्मपाल सिंह ने गुरुवार को पंचानन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को जून 2025 में आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उस समय भी आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे जेल भेजा गया था। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने कुछ माह पहले किशोरी को कोंच के एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बहाने बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। पुत्री की तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने पर पूछताछ में उसने पूरी घटना परिजनों को बताई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed