फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused arrested for throwing injured child on pond bank

Jalaun News: घायल मासूम को तालाब किनारे फेंकने में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for throwing injured child on pond bank
फोटो - 01 पुलिस गिरफ्त में आरोपी सागर राजपूत। पुलिस
एट। बाइक की टक्कर से घायल मासूम को अस्पताल ले जाने की कहकर निकले युवक-युवती ने उसे तालाब किनारे फेंक दिया था और मौके से भाग गए थे। सुबह मासूम का शव तालाब किनारे पड़ा मिला था। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथ में बैठी उसकी बहन का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के सामने निवासी शकुंतला ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 27 मार्च को वह बैरागढ़ मंदिर में परिवार के साथ घर गई थी। उसका सात वर्षीय बेटा सूर्यांश घर पर अकेला था। वहां चल रहे भंडारे में प्रसाद लेने उनका बेटा जा रहा था, तभी सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। उसका इलाज कराने की बात कहकर उसे अस्पताल न ले जाकर बिजलीघर के पास बने तालाब किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर बाइक सवार की तलाश की थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों के कैद हो जाने से पुलिस को पहचान करने में ज्यादा देर नहीं लगी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने आरोपी डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी सागर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह बहन गुड़िया के साथ मंदिर में दर्शन करने गया था। रास्ते में उनकी बाइक से मासूम को टक्कर लग गई थी। वह उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भी उसकी मौत हो गई। डर की वजह से वह उसे तालाब किनारे डालकर भाग गए थे। उसकी बहन गुड़िया का उसे पता नही है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed