फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,police,tea,jhansi mirjapur national higway,track

सड़क पार करते समय अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident,police,tea,jhansi mirjapur national higway,track
उरई/एट (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर एट के पास देर रात सड़क पार कर रहे अधेड़ को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गए। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मणईपुर थाना क्षेत्र के टोरी सकेरा गांव निवासी मोहम्मद महमूद (55) को एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे पर मंगलवार की देर रात सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महमूद बिहार में ही गांव में ही आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। डेढ़ माह पहले इंदौर में बेटे के पास गया था। इसके बाद वहां से बिहार जाने के लिए ट्रक में बैठ गया था। रास्ते में चाय पीने के लिए ट्रक से उतरा और सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। महमूद के तीन बेटियां और पांच बेटे है। पत्नी रिहाना खातून सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed