फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,hospital,CHC,CMO,man

एम्बुलेंस से युवक को ले जाने को लेकर विवाद, हंगामा

Wed, 23 Jun 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident,hospital,CHC,CMO,man
कदौरा सीएचसी में हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : ORAI
कदौरा। सड़क दुर्घटना में घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने के लिए युवक के परिजनों व स्वास्थ्य कर्मियों में विवाद हो गया। विवाद बातचीत से शुरू होकर हंगामे तक पहुंच गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सीएचसी में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब कस्बे के बेरी रोड में सड़क हादसे में घायल ज्ञानेंद्र (28) निवासी भेंड़ी खुर्द के परिजन लेकर सीएचसी आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया और परिजनों से एंबुलेंस को फोन करने के लिए कहा। तो परिजन बहस करते हुए सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में जबरन घायल को लाद कर उरई ले जाने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मना करने पर परिजन उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों के मना करने पर परिजन अभद्रता करने लगे। मामले की सूचना किसी ने थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और थाने ले आई। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि उनके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता की थी। इसलिए पुलिस को बुलाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed