फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,death,school,ambulance,police

हादसे में घायल को ले जा रही 108 एंबुलेंस खराब, मौत

Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident,death,school,ambulance,police
कालपी। शुक्रवार की रात कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई। आधे घंटे तक दूसरी एंबुलेंस के न आने पर घायल ने एंबुलेंस में तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के चौरासी गुंबद के पास कुंदन सिंह निवासी लंगरपुर डेरा दूध बेचने का काम करते है। शुक्रवार की रात वह दूध देकर बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में हाइवे को पार करते समय कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से ले जाकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस उसे लेकर उरई के लिए रवाना हुई। करीब आधा किलोमीटर जाने के बाद ही 108 एंबुलेंस वाहन संख्या यूपी 32 ई जी 0223 एमएसवी इंटर कॉलेज के सामने बंद हो गई। चालक मनीष कुमार ने परिजनों को बताया कि क्लच खराब हो गया है। परिजनों ने 108 पर पुन: कॉल करके मदद की गुहार लगाई। पर आधे घंटे तक दूसरी एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। तब तक घायल युवक ने सरकारी एंबुलेंस में ही तड़प कर दम तोड़ दिया। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह ने बताया कि घायल युवक को सीएचसी से रेफर कर दिया गया था। एंबुलेंस से संबंधित समस्या के लिए सीएचसी जिम्मेदार नहीं है। एंबुलेंस का संचालन लखनऊ से होता है। उनका एक कर्मचारी जनपद मुख्यालय पर तैनात रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed