{"_id":"609581d48ebc3ef640368c15","slug":"accidant-orai-news-knp627258833","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
माधौगढ़ (उरई)। झांसी से शव लेकर इटावा जा रही प्राइवेट एंबुलेंस कैलोर गांव के पास खजूर के पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई और तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल बीएल यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है।
इटावा के थाना बिठोली क्षेत्र के गांव कंधावली निवासी पूनम 28 पत्नी संजीव राठौर का निर्मल अस्पताल झांसी में एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। गुरुवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूनम का शव लेकर रधांवली निवासी ससुर रमेश राठौर (55) पुत्र रामनारायण राठौर, देवर संजेश, रिश्तेदार पप्पू निवासी जालौन व एंबुलेंस चालक चिरगांव झांसी निवासी नरेंद्र, देर रात प्राइवेट एंबुलेंस से घर लौट रहे थे।
एंबुलेंस कैलोर के पास पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई। एंबुलेंस खजूर के पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुन कैलोर व सुल्तानपुरा के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल बीएल यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे ।कोतवाल ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्यादा घायल संजेश, पप्पू व चालक नरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे से एंबुलेंस भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।