फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accidant

अज्ञात वाहन ने प्रधानाध्यापक की बाइक में मारी टक्कर, मौत

Fri, 03 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
accidant
एट। स्कूल में बन रहे शेल्टर होम की साफ सफाई कराकर बाइक से घर जा रहे प्रधानाध्यापक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर पड़े। तभी गश्त कर रही पुलिस की जीप ने शिक्षक को लहूलुहान हालत में सड़क पड़ा देखा तो उसे एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि टक्कर मानने वाले वाहन की जांच की जा रही है जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम खरुसा निवासी राम कुमार निरंजन (58) पुत्र हरदास निरंजन एट न्याय पंचायत के ग्राम सेवढी में खुले माध्यमिक पाठशाला में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। प्रशासन के आदेश पर लॉकडाउन के चलते बाहर से आने वाले मजदूरों को 14 दिन तक स्कूल में बने शेल्टर होम में रखकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी थी और गुरुवार की रात को शेल्टर होम का पूरा काम निपटा कर वह अपने गांव बाइक से जा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह कानपुर झांसी हाईवे से अपने गांव हरदोई रोड के लिए मुड़े तभी रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार प्रधानाध्यापक उछलकर सड़क पर गिर के लहूलुहान हो गए। हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा इसकी वजह से उनको गंभीर चोटें आयी। रात के समय गांव में गश्त करने जा रही पुलिस की जीप ने प्रधानाध्यापक को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा तो उन्होंने तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बदहवाश परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया पत्नी शीला व दो पुत्र उदयवीर, करनवीर का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed