फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Abhay Tiwari became Corona warrior on the first day

पहले दिन अभय तिवारी बने कोरोना वारियर

Sun, 29 Mar 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Abhay Tiwari became Corona warrior on the first day
अभय तिवारी - फोटो : ORAI
उरई। लाक डाउन के दौरान घरों में कैद हो चुके बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के कक्षा छह से इंटर तक के विद्यार्थियों की चिंतामुक्ति के लिए उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और मनोरंजन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए लॉकडाउन की अवधि तक 21 एक्टिविटी का आयोजन रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन कोरोना वायरस का प्रभाव मानव शरीर पर सबसे पहले कहां पड़ता है, विषय पर सवाल पूछा गया। इसमें 98 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सबसे पहले एसआर पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अभय तिवारी पुत्र अरविंद ने जवाब दिया। उन्हें पहले दिन का कोरोना योद्धा घोषित किया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि कोरोना से जुड़े स्वास्थ्य, विज्ञान से संबंधित पोस्टर, चित्रकला, निबंध, संगीत, गायन जैसी प्रतियोगिताएं होगी। इसमें रोजाना एक सवाल का आनलाइन जवाब देना होगा। सबसे पहले सबसे सही उत्तर देने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल तक गीत गायन, लघु फिल्म, भाषण, स्लोगन, चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, स्वचरित कविता, निबंध प्रतियोगिता, कविता पाठ, कहानी लेखन, संपादकीय लेखन, बुक रिव्यू, योगा, लोक नृत्य, जनहित अपील जैसे कार्यक्रम अलग अलग दिन आयोजित होंगे। सबसे पहले सही उत्तर देने वाले को कोरोना योद्धा घोषित किया जाएगा। 21 दिन सबसे ज्यादा उत्तर देने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को लघु फिल्म एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राए अपनी एक्टिविटी को एजुकेशन एक्टिविटी जालौन एट द रेट जीमेल डाट काम पर सुबह 11 बजे तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed