फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man who went to lift a kite in the sugarcane field died due to electric current

Jalaun News: गन्ने के खेत में पतंग उठाने गए युवक की बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत

Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to lift a kite in the sugarcane field died due to electric current
कोंच। कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के पास गांधीनगर में बुधवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक युवक कटकर खेत में गई पतंग उठाने गया और बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत मालिक ने खेत के चारों ओर लगाए गए इन तारों में करंट प्रवाहित कर रखा था। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के पास गांधीनगर निवासी उमेश कुशवाहा का 12 वर्षीय पुत्र संजू कुशवाहा व उसका दोस्त विमल कुशवाहा खेतों में पतंग उड़ा रहे थे। तभी एक पतंग कट कर पास के गन्ने के खेत में चली गई। संजू पतंग उठाने के लिए गन्ने के खेत में घुसने लगा तो गन्ने के खेत के चारों ओर लगे नंगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त विमल जो वहीं पतंग उड़ा रहा था, ने दौड़ कर आसपास के लोगों को सूचना दी। आसपास के लोगों ने डंडे से उस युवक को तारों से निकाल कर सीएचसी ले गए और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे और पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ रामसिंह, जेई विद्युत अंकित साहनी भी सीएचसी पहुंच गए थे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया है। बता दें कि संजू का पिता उमेश पिछले आठ सालों से लापता है। मां निशा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। संजू का एक भाई आदित्य व दो बहनें आयुषी एवं प्रिया हैं। मृतक किशोर के परिजन प्रमोद कुशवाहा निवासी गोखले नगर ने पुलिस को खेत मालिकों हरिमोहन, रमाकांत व श्यामसुंदर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed