फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man raped a teenager living at her maternal grandmother's place

Jalaun News: ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A young man raped a teenager living at her maternal grandmother's place
कालपी। ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उरई के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री अपने नानी के घर कालपी के एक मोहल्ले में रहती है। मंगलवार दोपहर वह नानी के घर से कुछ दूर स्थित अपनी मौसी के घर गई थी। वह वहां से जब लौट रही थी, तभी मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और एक बाड़े में ले गया। वहां किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वहां से किशोरी घर पहुंची और पूरी बात अपनी नानी को बताई। इससे उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने किशोरी की मां को इसकी जानकारी दी। वह कालपी पहुंचीं और उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर स्थित बाड़े के आसपास कैमरा न होने से असामाजिक तत्व वहां इकट्ठा होते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी भी है, लेकिन वह कोई ठोस कदम नहीं उठाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed