फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man crossing the road dies in a truck collision

सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

Wed, 22 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road dies in a truck collision
कालपी। पैदल हाईवे पार कर रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन हाइवे किनारे स्थित खानकाह दरगाह के समीप सुरेश अहिरवार पुत्र बाबूलाल निवासी उदनपुरा निकासा अपने घर जाने के लिए पैदल हाईवे पार कर रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में राहगीरों ने उसे घायलावस्था में सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर लोगों ने ट्रक को रुकवा लिया व पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed