{"_id":"6a0b6349ec9bcf02e308cb4c","slug":"a-young-man-consumed-poison-due-to-a-love-affair-and-died-orai-news-c-224-1-ori1005-144388-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
कालपी। युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी जयकिशन गुप्ता (35) का उत्तराखंड के देहरादून निवासी एक महिला से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। बताया जाता है कि महिला अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ कुछ माह पूर्व कालपी आकर जयकिशन के साथ रहने लगी थी।
इसी बीच महिला के पति ने देहरादून में पत्नी और बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन कालपी में मिलने पर उत्तराखंड पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 की रात कालपी पुलिस के सहयोग से सदर बाजार स्थित मकान में दबिश देकर महिला और उसके पुत्र को खोज लिया था। उस दौरान जयकिशन को भी हिरासत में लिया गया था, हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद भी दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही और जयकिशन का देहरादून आना-जाना लगा रहा। रविवार रात प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत के बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मोहल्ले के लोगों ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि जयकिशन कानपुर में हलवाई के यहां मजदूरी करता था और पिछले कुछ समय से नगर के एक मिष्ठान भंडार में काम कर रहा था। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।