फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man committed suicide after a card game dispute.

Jalaun News: ताश खेलने के विवाद के बाद युवक जान दी

Fri, 31 Jul 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after a card game dispute.
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा नरौल में गुरुवार सुबह ताश खेलने के विवाद के बाद युवक का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। रामपुरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
विज्ञापन


युवक की पहचान भटपुरा नरौल निवासी राघवेंद्र उर्फ बाबा (24) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उसका विवाह करीब एक वर्ष पहले जगम्मनपुर निवासी आरती के साथ हुआ था। परिवार में छोटा भाई धर्मेंद्र है। राघवेंद्र पेट्रोल पंपों पर कैनोपी बनाने का काम करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार शाम राघवेंद्र का शराब के नशे में गांव के कुछ लोगों से ताश खेलने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उसके पिता कैलाश दोहरे से भी की थी। इसके बाद राघवेंद्र शाम से ही घर से लापता हो गया। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह नरौल और भटपुरा के बीच खेतों में ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर साफी के फंदे से उसका शव लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed