फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman hanged herself to death due to domestic discord

Jalaun News: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
A woman hanged herself to death due to domestic discord
कोंच। कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में महिला ने घर के कमरे में रखे टिन शेड में लगे हुक से दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गृहकलह का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी जमील राईन सब्जी बेचते हैं। सोमवार सुबह 5 बजे वह फुटकर सब्जी बेचने के लिए खरीदारी करने गया था। घर के कमरे में उसकी पत्नी निशा (30) और आठ साल की बेटी निखत सो रहीं थीं। करीब 7 बजे निखत जागी तो उसने देखा कि उसकी मां टिन शेड में लगे हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रही है। वह चीखते हुए बाहर आई और बाहर आकर पड़ोसियों को बताया।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पाकर मृतका के समथर निवासी मायके पक्ष के लोग आ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ उमेश कुमार पांडे, कोतवाल अरुण कुमार राय, सुरही चौकी प्रभारी विपिन द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। फील्ड यूनिट टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी दस वर्ष पहले हुई थी। दो दिन पहले किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। तबसे निशा परेशान थी। अकेला पाकर उसे आत्महत्या कर ली। सीओ उमेश पांडेय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed