फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A warning kept echoing with hooters and mikes

बजते रहे हूटर और चेतावनी के माइक

Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
A warning kept echoing with hooters and mikes
शहर में अधिकारियों की गाड़ी के हूटर बजते रहे - फोटो : ORAI
उरई। सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले को लेकर जिले की शांति और कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए डीएम, एसपी ने जिले को दस जोन व 26 सेक्टरों में बांटकर पुलिस फोर्स तैनात किया था। फैसले के बाद जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं अधिकारी भी घूम घूमकर सुरक्षा व्यवस्था को परखते रहे। वहीं अधिकारियों ने रूट मार्च भी किया। वहीं एडीएम, एएसपी, सीओ व एसडीएम ने सेक्टरों की मानीटरिंग भी की। पुलिस की गाड़ियों का काफिला हूटर बजाते हुए प्रमुख बाजारों व चौराहों से गुजरता रहा तो सीओ व थानेदार अपनी जीपों से माइक के माध्यम से लोगों को भीड़ न लगाने की चेतावनी देते रहे। वहीं रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर प्रमुख मंदिरों व चौराहों पर पुलिस चेकिंग का सिलसिला भी चला।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शनिवार को जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीएम डा.मन्नान अख्तर व एसपी डा.सतीश कुमार ने जिले को दस जोन व 26 सेक्टरों में बांटकर पुलिस फोर्स व अधिकारियों की तैनाती की थी। सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों व बघौरा, लहारिया पुरवा, गोपालगंज, तुलसीनगर, पटेल नगर, तिलकनगर, सदनपुरी अथाई, रामकुंड, उमरारखेरा, ठड़ेश्वरी मंदिर, करसान रोड आदि मोहल्लों सहित पूरे शहर में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। एएसपी अवधेश सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सहित सभी सीओ व एसडीएम अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ हूटर बजाते हुए चाक चौबंद व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की गाड़ियों में लगे हूटरों की आवाजेें सुनकर कहीं भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन

वहीं माइकों से लोगों को हिदायत भी दी गई। शहर के अंबेडकर चौराहा, शहीद भगतसिंह चौराहा, जिला परिषद तिराहा, कालपी बस स्टैंड, कोंच बस स्टैंड व रेलते स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। फैसला आने से पहले सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर घूमते नजर आए। इस दौरान फायर ब्रिगेड, दंगा नियंत्रण वाहन में उपकरणों से लैस दंगा नियंत्रण टीम भी भ्रमण करती रही और शहर के माहौल पर नजर रखे रही। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं तो सकी और शहर में शांति का माहौल बना रहा। सुबह से देर शाम तक शहर में पुलिस तैनात रही और अधिकारियों ने भी जायजा लिया। वहीं आरपीएफ पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में जा रहे यात्रियों से पूछताछ की।

बजरिया स्थित जय हिंद टॉकीज के पास दुकान पर टीवी पर को कोर्ट का फैसला देखते मुस्लिम समुदाय के लोग

बजरिया स्थित जय हिंद टॉकीज के पास दुकान पर टीवी पर को कोर्ट का फैसला देखते मुस्लिम समुदाय के लोग- फोटो : ORAI

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान तलाशी लेते पुलिसकर्मी

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान तलाशी लेते पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed