फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A true person is one who feels the pain of others

सच्चा इंसान वही है जिसके मन में दूसरों की पीड़ा का अहसास है

Mon, 28 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
A true person is one who feels the pain of others
-जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करते एएसपी मैनपुरी मधुवनकुमार सिंह व अन्य अतिथि - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। जनता दल यू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी के पिता समाजसेवी स्वर्गीय रामसेवक महाते की 26वीं पुण्यतिथि पर दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत समाजसेवी के कृत कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान एएसपी मैनपुरी मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि सच्चे अर्थों में इंसान वही है जिसके मन में दूसरों की पीड़ा का अहसास है और उनकी मदद में आगे आकर हाथ बंटाते हैं।

बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी मैनपुरी मधुवन कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा आदि ने कंबल वितरण किया। वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र मित्र ने अपनी रचना नेक कामों के लिए वक्त निकाला करिए, एक दीपक की तरह कुछ तो उजाला करिए के माध्यम से दान की महिमा और सार्थकता बताई। संस्था संयोजक कढोरेलाल यादव ने संस्था के उद्देश्य को बताते हुए लोगों से समाज के अभावग्रस्त लोगों की मदद करने का आह्वान किया। संचालन राजेंद्र दुबे ने किया। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह ननकू, प्रो वीरेंद्र सिंह, श्रीकांत गुप्ता, मूलचंद्र पांचाल, रामप्रकाश, ब्रजमोहन, रूपेश तिवारी, केशव बबेले, रामशंकर छानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed