फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A truck collided with a pole, causing power outages in 60 villages.

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, 60 गांवों की बिजली ठप

Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A truck collided with a pole, causing power outages in 60 villages.
फोटो-35-क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : 1
सिरसाकलार। कालपी–मदारीपुर मुख्य मार्ग पर महेवा के पास 33 केवी बिजली लाइन का खंभा ट्रक की टक्कर से टूट जाने के कारण करीब 60 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 8 बजे कालपी की ओर से आ रहे ट्रक ने रोड किनारे खड़े 33 हजार वोल्ट के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से खंभा बीच से टूटकर गिर गया और बिजली लाइन के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नियामतपुर बिजली घर से जुड़े अभैदेपुर, पिथऊपुर, लौना, खड़गोई, सतरहाजू, भगौरा, दमरास सहित करीब 30 गांव व सिरसा कलार बिजली घर से जुड़े जहटौली, जखा, मलथुआ, भिटारी, गिगौरा, छानी, लहार सहित करीब 30 गांवों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि 42 डिग्री से अधिक तापमान में बिना बिजली के पूरा दिन कठिनाइयों में बीता। ग्रामीणों ने बताया कि लोग दिन भर पेड़ों की छांव में बैठकर समय बिताते रहे। पानी की भी भारी समस्या बनी रही। ग्रामीण रामवीर, संदीप यादव, विकास, दीपांशु, सुनील, हामिद खान और रामराज ने बताया कि सड़क किनारे लगे बड़े बिजली खंभे आए दिन टूट जाते हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। दमरास के उदय सिंह ने बताया कि गांव में शादी का कार्यक्रम है, लेकिन बिजली न होने से घर में आए रिश्तेदारों और परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता नवीन सचान ने बताया कि खंभा पूरी तरह से टूट गया था। नया खंभा लगाकर लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है और जल्द ही दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी था और करीब 12 घंटे बाद बिजली बहाल होने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed