फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A spark from a high-tension line caused a fire in a paper factory.

Jalaun News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से कागज फैक्टरी में लगी आग

Thu, 26 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A spark from a high-tension line caused a fire in a paper factory.
फोटो - 07 चिंगारी से लगी आग के बाद उठतीं लपटें। संवाद
कालपी। हाईवे किनारे यमुना पुल के पास स्थित एक कागज फैक्टरी में बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से आग लग गई। अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिसर में रखा करीब पांच लाख रुपये का गूदड़ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


बताया गया कि हाईवे किनारे यमुना पुल के पास इसरार की कागज फैक्टरी संचालित है। जिसे नगर के मोहल्ला रावगंज निवासी प्रशांत गुप्ता पिछले चार वर्षों से किराये पर लेकर चला रहे हैं। बुधवार दोपहर फैक्ट्री परिसर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी नीचे रखे गूदड़ पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी।
विज्ञापन


संचालक को जब तक आग की जानकारी हुई, तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी और कर्मचारियों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को आगे फैलने से रोक दिया। हालांकि तब तक वहां रखा पूरा गूदड़ जलकर नष्ट हो चुका था। संचालक के अनुसार आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed