फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A setback for Apna Dal (S), former women district president Kranti Patel joins Congress

Jalaun News: अपना दल (एस) को झटका, महिला जिलाध्यक्ष रहीं क्रांति पटेल कांग्रेस में शामिल

Mon, 10 Nov 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A setback for Apna Dal (S), former women district president Kranti Patel joins Congress
फोटो-32-पार्टी में शामिल होने पर क्रांति पटेल का स्वागत करते कांग्रेसी। स्रोत-पार्टी
उरई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद ब्रजलाल खाबरी की मौजूदगी में रविवार को नैना पैलेस उरई में आयोजित सदस्यता समारोह हुआ। इसमें अपना दल (एस) की महिला मंच की जिलाध्यक्ष क्रांति पटेल ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्रांति पटेल ने बीती सात नवंबर को अपना दल (एस) से इस्तीफा दे दिया था। रविवार को उन्होंने करीब 70 समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि क्रांति पटेल जैसी सक्रिय महिला नेता के आने से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। महिला सशक्तीकरण की दिशा में पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेश प्रजापति, दुलीचंद्र शर्मा, राजकुमार वर्मा, गुड्डी, गिरिजा रानी, प्रभा, रजनी, मालती, रीना, नीता चौधरी, प्रेम देवी, सावित्री,विद्या, सोमवती, सीमा, ऊषा, रेखा, शांति आदि रही। संचालन कमल सिंह दोहरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed