फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A raw wall collapsed, a woman was injured

Jalaun News: कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी, महिला घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 25 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A raw wall collapsed, a woman was injured
कोंच। कच्चे घर का छप्पर सही कर रही महिला के ऊपर दीवार गिर गई। इससे वह दबकर घायल हो गई। पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के जयप्रकाश नगर निवासी किशुन प्रसाद का कच्चा घर है। तेज बारिश से घर के छप्पर से पानी टपक रहा था। इसको लेकर सोमवार की शाम उसकी पत्नी गुड्डी देवी (50) छप्पर सही कर रही थी। तभी बारिश की नमी के कारण उसकी कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे वह मलबे में दब गई।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर दौड़े बेटे मंगल ने पड़ोसियों को आवाज लगाई और महिला को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना पर सदर लेखपाल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed