फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A moving car caught fire near the Eight Toll and burned to ashes

Jalaun News: एट टोल के पास चलती कार में लगी आग, धू धूकर जली

Fri, 15 May 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire near the Eight Toll and burned to ashes
उरई। एट टोल के समीप बृहस्पतिवार को जब झांसी की ओर जा रही एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन धू धूकर जलने लगा। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डीवीसी कॉलेज में तैनात राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नमो नारायण, साथी प्रभात दुबे, तीन वर्षीय नव्या व एक अन्य के साथ कार में सवार होकर उरई से झांसी की ओर जा रहे थे। कार में ईंधन भरवाने के लगभग 7 से 10 किलोमीटर बाद अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में कार आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी भीषण थी कि लगातार चार धमाकों के साथ वाहन के चारों टायर फट गए।
विज्ञापन

घटना के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन आग से कार पूरी तरह जल चुकी थी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि आग लगने से कार जली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed