फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A minor overflow has submerged one hundred bighas of farmers' crops.

Jalaun News: माइनर ओवरफ्लो से किसानों की सौ बीघा फसल जलमग्न

Sat, 20 Dec 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A minor overflow has submerged one hundred bighas of farmers' crops.
कदौरा। कदौरा माइनर के शुक्रवार को ओवरफ्लो हो जाने से सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। अचानक खेतों में पानी भर जाने से किसानों में खलबली मच गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सही तरीके से सफाई नहीं कराई गई है। इससे इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हमीरपुर शाख से सिंचाई के लिए पूरा गेज पानी छोड़ा गया था। इसी शाख से निकली कदौरा माइनर से कदौरा और डाले के पुरवा मौजा की सिंचाई होती है। किसानों का कहना है कि माइनर में लंबे समय से सिल्ट जमा है तथा किनारों की मरम्मत भी नहीं कराई गई। विभाग ने न तो समय रहते माइनर की सफाई कराई और न ही पानी की निगरानी की, जिसके चलते माइनर ओवरफ्लो हो गई।
विज्ञापन

किसानों की गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर, जौ सहित अन्य फसलें पानी में डूब गईं। फसलें सड़ने का खतरा बढ़ गया है। कदौरा के अशोक कुमार, मानिक राम, परशुराम, नसीम, गुड्डू, चंद्रशेखर, दयाराम, बाबू खां, भूरा सहित कई किसानों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण उनकी मेहनत और लागत पर पानी फिर गया है। नहर ओवरफ्लो होने से किसानों की करीब सौ बीघा फसल जलमग्न हुई है। किसानों का कहना है कि विभाग की लापरवाही उन पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

खेतों में पानी भरने की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है। सर्वे कर नुकसान का आकलन कराया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मनोज कुमार सिंह, एसडीएम।


----------------------------------------------------




नहरों के ओवरफ्लो पर डीएम सख्त, दो इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति



उरई। जनपद में हाल में हुई नहर ओवरफ्लो की तीन घटनाओं को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गंभीरता से लिया है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनंत अग्रवाल और जूनियर इंजीनियर सुमन के विरुद्ध निलंबन हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।



डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नहरों की पेट्रोलिंग नियमित कराने के निर्देश दिए, ताकि कटान व पानी अधिकता की स्थिति में तत्काल नियंत्रण हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नहर कटान से किसानों की फसलें प्रभावित हुईं तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नहर संचालन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed