{"_id":"692a056b4c2e2800c60e4481","slug":"a-laborer-sitting-in-a-tractor-loaded-with-bricks-fell-to-his-death-orai-news-c-224-1-ori1005-137441-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ईंटा लदे ट्रैक्टर में बैठे मजदूर की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ईंटा लदे ट्रैक्टर में बैठे मजदूर की गिरकर मौत
विज्ञापन
फोटो - 03 मृतक संतोष कुमार की फाइल फोटो।
उरई। ईंटे लदे ट्रैक्टर में बैठा मजदूर चालक के ब्रेक लगा देने से नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी संतोष कुमार (40) ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह चालक अशोक के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर बिनौरा गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर एट हाईवे ब्रिज के नीचे पहुंचा कि चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे झटका लगते ही संतोष ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि संतोष ईंट-भठ्टे पर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार बेटी व एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी धर्मवती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। जांच की जा रही है।