फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A case has been filed against 10 people for posting false information on social media.

Jalaun News: सोशल मीडिया में गलत पोस्ट डालने पर 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against 10 people for posting false information on social media.
कालपी। फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में पीड़िता ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद झांसी के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को कालपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ननद ने लड़का गायब होने की शिकायत की थी, जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी निवासी लाली, सुंदर सिंह, कैलाश, सुनील, टकलू व कालपी कोतवाली के मोतीनगर निवासी ठाकुर भैया, रवि, सरसेला निवासी राजकुमार, चिराग, राहुल के साथ 20-25 दिन पहले पंचायत हुई थी। इसमें पूछा था कि लड़का कहां है तो इन लोगों ने पांच लाख रुपये की मांग की और फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। यही नहीं उन्होंने मारपीट कर गलत फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed