फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   आठ फुट लंबा बैंगन, नौ फुट लंबा टमाटर का पेड़

आठ फुट लंबा बैंगन, नौ फुट लंबा टमाटर का पेड़

Fri, 18 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 18 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। चौंकिए मत लेकिन यह सौ फीसदी सच है कि औसतन दो या तीन फुट का बैगन व टमाटर का पौधा अगर आपको आठ से नौ फिट तक देखने को मिल जाए तो कौतुहल होना स्वभाविक है। आज कल कौतुहल का विषय बना है ग्राम मुहम्मदाबाद व मुहाना में लगे बैगन व टमाटर के पौधा। यह पेड़ बाकायदा फल भी देते हैं, जो एक गृहस्थी के लिए साल भर के लिए पर्याप्त है। सामान्य से कई गुना बड़े पौधे देखकर कृषि वैज्ञानिक भी हैरान हैं। उन्होंने बीज लेकर अन्य जगह उत्पादन की बात कही है। डकोर क्षेत्र के ग्राम मुहाना में किसान राजकुमार उर्फ बबलू के घर के आंगन में लगे बैंगन का पेड़ लगभग 8 फुट लंबा 4 फुट चौड़ाई में लगा हुआ है। जिसमें एक सप्ताह में 5 से 6 किलो तक बैंगन निकल आते हैं। इस पेड़ पर पूरे साल बैंगन लगते है। जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते है। बबलू ने दो साल पहले बैंगन का यह पेड़ लगाया था।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम मुहम्मदाबाद में शरीफ खां उर्फ भुट्टू ने बताया कि एक टमाटर की पौध उसकी लड़की नीलोफर एक साल पहले कहीं से ले आई थी, जो घर के आंगन में लगा लिया। बड़ी होने पर उसकी 3-4 पौध अलग अलग लगाई थी जो बढ़कर 9 फुट तक हो गया है। जिसमें फल लगने पर ऊंचाई का सहारा लेकर ही टमाटर तोड़ना पड़ते है। टमाटर जब पककर तैयार होता है तो खाने में मीठा व स्वादिष्ट होता है। इन दोनों गांवों में इन पेड़ों को देखकर लोग आश्चर्यचकित है तथा इन पेड़ों की चर्चा अक्सर गांवों में होती रहती है। इस बाबत कृषि वैज्ञानिक डा.राजीव सिंह का कहना है कि इकलौते पेड़ होने के कारण उन्हें खाद पानी अच्छी तरह से मिल रहा है जिससे उनकी लंबाई बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इन फलों के बीज को लेकर वह शोध करेंगे तथा अन्य किसानों को यह बीज उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed