{"_id":"76834","slug":"Jalaun-76834-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा ने गर्भवती को पीटा, एसपी से शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा ने गर्भवती को पीटा, एसपी से शिकायत
Jalaun
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। कालपी में मानवता को शर्मसार करते हुए पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने गर्भवती महिला को घर में घुसकर पीटा एवं अन्य महिलाओं को गालियां दीं। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सपा नेता जैनुल आब्दीन, वीरेंद्र चौधरी ने एसपी को घटना से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर पीड़ित महिला का डाक्टर परीक्षण कराया गया है। पीड़ित महिला ने उपनिरीक्षक के खिलाफ तहरीर दे दी है। क्षेत्राधिकारी ने देर शाम घटना के संबंध में महिलाओं के ब्यान दर्ज किये। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना से मुहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोष है।
नगर के मुहल्ला महमूदपुरा में फिरोज खां और हीरा खां के बीच मकान के बंटवारे का विवाद है। दोनों सगे भाई हैं। आरोप है कि रविवार को सुबह दस बजे कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद हीरा खां के घर पहुंचे और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर में घुस गये और महिलाओं के साथ मारपीट की। हीरा की गर्भवती पत्नी रेशमा पुलिस कार्रवाई में घायल हो गई। पुलिसिया तांडव से इलाके में माहौल गर्म हो गया है। मुहल्ले के लोगों कल्लूहाजी, शकील, कुदरत ने घटना की जानकारी सपा नेता जैनुल आब्दीन व वीरेंद्र चौधरी को दी।
सपा नेताओं ने पीड़ित महिलाओं के साथ जाकर एसडीएम को घटना से अवगत कराया व एसपी को भी घटना की जानकारी दी। सपा जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब खां ने भी एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर देर शाम पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया गया।