{"_id":"76211","slug":"Jalaun-76211-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी अभ्यर्थियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी अभ्यर्थियों ने लगाया जाम
Jalaun
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने उरई-जालौन झांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन घंटे भर तक चले जाम में सड़क के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों का काफिला लग गया। अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन स्थल पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद शिक्षिकों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन एडीएम लोकपाल सिंह को सौंपा। अपनी एक सूत्रीय मांगों के समर्थन में सैकड़ों की तादात में टीईटी शिक्षक शिक्षिकाओं ने नगर के अंबेडकर चौराहे से जुलूस निकालकर मामू भांजा की मजार के पास पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुये सड़क पर खड़े होकर जाम लगा दिया, जिससे उरई से जालौन कानपुर झांसी की ओर आने जाने वाले वाहन एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। मोर्चा का नेतृत्व कर रहे नेता लक्ष्मीकांत पाठक ने कहा कि ‘हमारी सिर्फ यही एक मांग है कि टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक, शिक्षिकाओं की मेरिट सूची के आधार पर भर्ती की जाए’। शिक्षक नेता राकेश चौहान गुरुजी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में टीईटी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी तो देश का स्वर्णिम भविष्य मिलेगा। सौरभ गुप्ता ने कहा कि शिक्षण कार्य से जुड़े एवं अनुभवी लोग टीईटी परीक्षा पास कर पाए है। अत: सरकार को प्रदेश के शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए। डा.राकेश द्विवेदी ने कहा कि हम अनुभवी शिक्षक उम्र दराज होने की कगार पर पहुंचे रहे है। शिक्षक शरीफ अंसारी, रामजी सोनी ने कहा कि हमारी न्याय पालिका की कमी कभी कभी इतनी देर कर देती है। कि जिससे उसका महत्व अर्थ हीन हो जाता है, जैसे चार टीईटी भाईयों की मृत्यु हो जाना जिसका महत्व उसका अर्थहीन हो जाता है। जो टीईटी की डिग्री लिये बेरोजगार इतना परेशान हो रहे है कि आज वो आत्महत्या को मजबूर हो गए है। नेता देवेंद्र ने अभ्यर्थियों से12 मई को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। सभा में रश्मि, प्रेमा, साधना, रजिया खान ने आदि ने विचार व्यक्त किये।
इंसेट
लखनऊ में 12 को धरना
उरई। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी मांगों को लेकर 12 मई को लखनऊ में धरना करेंगे। जिसमें जिले के समस्त टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक शिक्षिकाएं से अपील की गई है कि इस धरने में पहुंचकर धरने को सफल बनाएं। यह जानकारी बेरोजगार टीईटी संघ के जिला संयोजक देवेंदर ने दी हैं।
विज्ञापन
इंसेट
लखनऊ में 12 को धरना
उरई। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक शिक्षिकाएं अपनी मांगों को लेकर 12 मई को लखनऊ में धरना करेंगे। जिसमें जिले के समस्त टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक शिक्षिकाएं से अपील की गई है कि इस धरने में पहुंचकर धरने को सफल बनाएं। यह जानकारी बेरोजगार टीईटी संघ के जिला संयोजक देवेंदर ने दी हैं।
विज्ञापन