फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पहली जून से सामाजिक, आर्थिक गणना शुरू करने के निर्देश

पहली जून से सामाजिक, आर्थिक गणना शुरू करने के निर्देश

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई (जालौन)। सामाजिक, आर्थिक, जातिगत गणना हर हाल में पहली जून से शुरू कर दिया जाए। यह निर्देश डीएम श्रीमती मनीषा त्रिघटिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिये।
डीएम ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के बाद सरकार सामाजिक आर्थिक व जातिगत सर्वे करा रही है। इसकी शुरुआत पहली जून से होना है। सामाजिक और आर्थिक सर्वे के आधार पर ही देश में विकास योजनायें बननी है। प्रगणक शहरों, मजरों, गांवों में जाकर उनका हर स्तर पर सामाजिक आर्थिक सर्वें करें। इसी से पता चलेगा कि वास्तविक रूप से जिले में कितने लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के शहर व गांवों में एक प्रगणक को सौ से सवा सौ घरों के सर्वे का काम सौंपा जाएगा। जिसकी आबादी 700 से अधिक न हो। प्रगणकों को मास्टर ट्रेनरों से प्रशिक्षित कराया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी लोकपाल सिंह, सीडीओ सुरेंद्र विक्रम सिंह के अलावा जिले भर के उपजिलाधिकारी व अधिशाषी नगर पालिका नगर पंचायत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed