फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   किसान दिवस पर 130 में से दो शिकायतें ही निपटीं

किसान दिवस पर 130 में से दो शिकायतें ही निपटीं

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस पर सीडीओ शंभू कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आई 130 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया। बाकी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का भी जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। किसान दिवस में आए किसानों ने बिजली, पानी, खाद और बीज न मिलने की शिकायतें दर्ज कराई। इस दौरान किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किसान दिवस में कृषि उप निदेशक अनिल कुमार पाठक ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसान दिवस की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभी 40 शिकायत लंबित हैं, जिनके निस्तारण के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों से कहा गया है। सीडीओ शंभू कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण में जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन और भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने निजी नलकूपों के उर्जीकरण का मुद्दा उठाया और कहा कि बुंदेलखंड पैकेज से होने वाले बिजली कनेक्शनों के लिए विभाग क्षेत्रवार कैंप लगाएं, जिससे किसानों को आसानी से नलकूप का कनेक्शन मिल सके। इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई और आनन फानन में तहसीलवार तारीख घोषित कर दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 28 नवंबर को तहसील मुख्यालय पर कैंप के आयोजन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार के अलावा चतुर सिंह, बृजेश राजपूत के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed