{"_id":"39-182656","slug":"Jalaun-182656-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा करने पर किसान को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तगादा करने पर किसान को बेरहमी से पीटा
Jalaun
Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली के ग्राम औरैखी में किसान का सौ कुंतल मटर हड़पने और रकम के लिए तगादा करने पर किसान को जमकर मारने पीटने के मामले में पुलिस ने हमलावर दो नामजद व्यापारियों व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
ग्राम धमसेनी निवासी शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने जालौन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि उसने तीन मई को सौ कुंतल हरी मटर जालौन कोतवाली के ग्राम औरैखी निवासी गिरजा शंकर व कृपाशंकर द्विवेदी को बेची थी। दोनों व्यापारियों ने पैसा एक सप्ताह बाद देने की बात कही थी। मंगलवार की शाम तकरीबन चार बजे वह बाइक से औरैखी गांव पहुंचा और मटर के दो लाख रुपये मांगे तो दोनों भाइयों ने अपने दो साथियों के साथ उसे बेरहमी से पीटा और जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। कोतवाल नसीम खान ने हमलावरोें के खिलाफ अमानत में खयानत व मारपीट का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।