फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बच्चों को नाटक की बारीकियां बताई गईं

बच्चों को नाटक की बारीकियां बताई गईं

Thu, 22 May 2014 05:32 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 22 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की नगर इकाई के तत्वावधान में बुधवार को कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज में बच्चों को नाटक की विभिन्न विधाओं के बारे में प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में बच्चों को नाटक की विभिन्न विधाओं की बारीक जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यशाला का शुभारंभ शिक्षाविद् देवेंद्र द्विवेदी एवं साहित्यकार रामरूप स्वर्णकार ‘पंकज’ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इप्टा का यह प्रयास सराहनीय है, जिसमें उसने नगर के बाल कलाकारों को नाट्य विधा में पारंगत करने और भविष्य में उन्हें अच्छा कलाकार बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ इप्टा गीत ‘बजा नगाड़ा शांति का, शांति का, शांति का...’ गाकर किया गया। इस मौके पर देवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इप्टा की कार्यशाला बच्चों को क्रियाशील बनाने का काम करती है, जिससे वे हर कठिनाइयों का सामना कर सकें। रामरूप स्वर्णकार ‘पंकज’ ने कहा कि अभिव्यक्ति से ही कला में निखार आता है, इप्टा के रंगकर्मी सदैव ही समाज के संदेश वाहक रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे इस कार्यशाला के माध्यम से सामाजिक वास्तविकताओं से परिचित होते हैं। इस दौरान इंफोपार्क के डायरेक्टर अमरेंद्र दुबे, ब्रजेंद्र मयंक, वसीम सिद्दीकी, काजल शर्मा, प्रियंका सोनी, शिफा, राशि, बबीता, अश्विनी, साहिबा, प्रतिभा, पारसमणि, दीक्षा त्रिपाठी, अभय, दिव्या पाटकार, हर्ष, सौम्या, पल्लवी, तुषार, शिवांगी, अंकिता, शिवम, सविनय, ऋषि, अजित, अंकित, आदित्य, विकास, प्रखर आदि मौजूद रहे। संचालन इप्टा अध्यक्ष मृदुल दांतरे व सूर्यदीप सोनी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुमित झा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed